सोनभद्र

स्व विधायक घमडी सिंह खरवार स्मृति चिन्ह यात्री शेड जर्जर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।। विधायक स्मृति यात्री शेड जर्जर एक बरसात भी नहीं टीका नाराज ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर आकर प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है और निर्माण कार्य की जांच करने का मांग किया है।मिली जानकारी अनुसार अति पिछड़ा ब्लाक क्षेत्र नगवां के ग्राम पंचायत दरेव में स्व विधायक घमडी सिंह खरवार के नाम पर स्मृति चिन्ह के रूप में एक यात्री शेड का निर्माण पिछले साल ही पन्द्रहवीं वित्त योजना अंतर्गत कराया गया था,महज एक साल भी नहीं बिता और पुरा पानी टपक रहा है कब गिर जाएगा कहा नहीं जा सकता है।गांव के चन्द्रभान सिंह खरवार,रामलगन सिंह खरवार ने बताया कि इस स्मृति चिन्ह को बनाकर दिखावा किया गया है। किसी काम का नहीं है एक बरसात भी नहीं टीका और पानी टपकने लगा और जर्जर हो गया है, गांव के ग्रामीण डर के कारण इस यात्री शेड में कोई भी नहीं बैठता है। निर्माण कार्य में अनदेखी किया गया है मानक के अनुसार नहीं बनाया गया नहीं तो यह स्थिति नहीं आती।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों परमेश्वर खरवार,जयराम सिंह खरवार, मेवालाल सिंह खरवार, महगू सिंह, सोनिया देवी,शारधा देवी, सरस्वती देवी, आदि ने स्मृति चिन्ह स्थल पर प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है और तत्काल इसकी जांच कर पुनः मरम्मत कराने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *