सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

हुजूरपुर में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच/पयागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ रविवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के हुजूरपुर पहुंची। यात्रा के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर से यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।हुजूरपुर में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ सहित विभिन्न नारों के साथ यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। यात्रा के भग्गड़वा बाजार और लालपुर जगदीशपुर पहुंचने पर भी स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे खड़े होकर स्वागत किया। जगह-जगह उमड़ी भीड़ और जयकारों से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। बताया गया कि 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से शुरू हुई बाइक रैली ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि तक 25 वर्षों की सेवा यात्रा’ के संदेश के साथ वाराणसी की ओर बढ़ रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें चौपाल, वृक्षारोपण, आयुष्मान कार्ड वितरण और पोषण किट वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। पयागपुर क्षेत्र में यात्रा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के दौरान सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *