ताजाबहराइचब्रेकिगं

ेतेजवापुर के स्कूलों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के निर्देश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। खंड शिक्षा अधिकारी तेजवापुर रणजीत कुमार ने विकासखंड तेजवापुर के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सरपतहा, प्राथमिक विद्यालय नरहरगोड़ा, प्राथमिक विद्यालय भयापुरवा, प्राथमिक विद्यालय खैरटिया हमीदपुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गोबार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विशेष रूप से मध्याह्न भोजन के लिए संचालित किचन, खाद्य सामग्री के भंडारण तथा भोजन की गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि किचन की नियमित रूप से स्वयं निगरानी एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन में प्रयोग होने वाले मसाले एवं अन्य खाद्य सामग्री एगमार्क युक्त और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। खाद्य सामग्री के सभी पैकेट सीलबंद तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। बरसात के मौसम में नमी और फफूंदी की संभावना को देखते हुए खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। खाद्य तेल का प्रयोग भी ब्रांडेड एवं गुणवत्तापूर्ण करने को कहा गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दो दिवस के भीतर दूर कराते हुए अनुपालन आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *