10 किलो 250 ग्राम गांजा और कार के साथ एक गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में ’ष्ऑपरेशन शुद्धिष्’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल’ एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह’ के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक ’ श्रीनिवास पाण्डेय’ के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा ’01 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 10 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा’, परिवहन में प्रयुक्त ’ड।त्न्ज्प् थ्त्व्छग् चार पहिया वाहन’ बरामद किया गया। बरामद गांजा एवं वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ’₹15 लाख’ है।थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान ’बिहारी मोड़ से करीब 50 मीटर आगे, ग्राम परसौटी’ के पास संदिग्ध वाहनों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन तेजी से मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा कुछ दूर आगे घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोक लिया गया।वाहन की तलाशी के दौरान एक सफेद-लाल रंग के प्लास्टिक के बोरे में ’05 पैकेट’ बरामद हुए। नियमानुसार जांच एवं भौतिक सत्यापन के दौरान बरामद पदार्थ गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन ’10 किलो 250 ग्राम’ था।वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम ’राजप्रकाश बौद्ध पुत्र जयप्रकाश, निवासी परसौटी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष’ बताया।

टिप्पणियां