ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

101 फीट तिरंगे के साथ शोहरतगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मंडल की ओर से बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 101 फीट तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के बीच निकली यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नगर पंचायत कर्मियों और आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा नगर पंचायत स्थित तिरंगा तिराहे से शुरू होकर गोलघर हनुमान मंदिर पहुंची। इसके बाद भारत माता चौक पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा का समापन शहीद बुधई स्मारक स्थल पर हुआ। यात्रा का नेतृत्व भाजपा शोहरतगढ़ मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आमजन के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर इस तरह के आयोजनों से देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है और इसे ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ से भी जोड़ा गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बनाया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान हमें अपने राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं की भागीदारी इस अभियान को और सार्थक बनाती है। आजादी के लिए हमारे वीरों ने जो बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तो वही चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें। मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद चतुर्वेदी, जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल, जिला महामंत्री पवन कुमार मिश्र, युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी, राजकुमार मोदनवाल, चंदन गिरी, शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, डॉ. हेमंत राज उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, रामप्रताप चौधरी, पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद अग्रहरि, मुकतार आलम, चिल्हिया मंडल अध्यक्ष मैजर चौहान, कैलाशनाथ मिश्रा, मनोज तिवारी, वैजनाथ कनौजिया, रामकृष्ण शुक्ला, लवकुश चौधरी, रामविनोद यादव, संजय मिश्रा, अरविंद चौधरी, नीलेश चौधरी और अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *