सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

‎ग्राम पंचायत सिहोरवा में वीबी जी राम जी के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, कार्य स्थल पर नहीं मिले मजदूर, रोजगार सेवक नदारद पंकज चौबे

Spread the love


‎बढ़नी, सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहोरवा में मनरेगा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कार्य स्थल सिहोरवा में सूरजी नर्सरी के चारों तरफ बांधा निर्माण कार्य, ॅवता ब्वकम 3151004070/थ्च्/टठ/ल्क्/958486255823632, डेत छव – 2723 मंगलवार की दोपहर बाद 2रू30 बजे तक मीडिया टीम द्वारा जब कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया तो मौके पर एक भी मजदूर मौजूद नहीं था, जबकि ऑनलाइन पोर्टल पर उसी दिन मशहूर, कोमल, निर्मला, राम प्रकाश सहित सैकड़ों मजदूरों की हाजिरी लगी हुई दिखाई दे रही थी।मौके से मिली ळच्ै फोटो में केवल अधूरा कार्य खुदा हुआ गड्ढा और सुनसान खेत दिखाई दे रहा है, मजदूरों का नामोनिशान तक नहीं था।‎ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वीबी जी राम जी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। मौके पर रोजगार सेवक भी नदारद मिले।‎ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर और खंड विकास अधिकारी बढ़नी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *