सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती, पूजन-अर्चन के बाद हुआ फलाहार

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। नगर के मंदिर चौराहा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष रविवार को अग्रसेन जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती की गई। इसके बाद फलाहार का आयोजन हुआ, जिसमें अग्रहरि वैश्य समाज और व्यापारी समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन ने मानव सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताए सत्य, अहिंसा, समानता, समता और ममता के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। इन आदर्शों का अनुसरण कर ही भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को साकार किया जा सकता है।जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुगंध अग्रहरि ने भी महाराजा अग्रसेन के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन के जयकारे भी लगाए।कार्यक्रम के अंत में आयोजित फलाहार में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, बजरंगी अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, राजन अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, रामकुमार अग्रहरि, कृष्णा अग्रहरि, अप्पू अग्रहरि, अजय अग्रहरि, शंभू अग्रहरि, शिवमूरत अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, संतोष, मनीष आदि मौजूद रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *