गोंडाताजाब्रेकिगं

11 अगस्त को गोण्डा में होगा कुक्कुट सम्मेलन, निवेश और रोजगार पर होगा मंथन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में कुक्कुट पालन के क्षेत्र में निवेश, तकनीकी नवाचार, रोजगार सृजन तथा कृषकों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 अगस्त को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में कुक्कुट सम्मेलन (पोल्ट्री कॉन्क्लेव) आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से होगा।सम्मेलन में कुक्कुट पालन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं,आधुनिक तकनीक, उद्यमिता,रोजगार सृजन तथा कुक्कुट पालकों एवं उद्यमियों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी गोण्डा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में मंडल स्तर पर कुक्कुट कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।सम्मेलन का उद्देश्य कुक्कुट पालन को व्यवसाय के रूप में बढ़ावा देने के साथ-साथ अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना और युवाओं एवं किसानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, कुक्कुट पालक, कृषक, उद्यमी एवं अन्य संबंधित लोग प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *