ताजाबहराइचब्रेकिगं

12 अगस्त को होगी भाकियू (अराजनीतिक) की मासिक पंचायत, जन-समस्याओं को लेकर ैक्ड पयागपुर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (ैक्ड) पयागपुर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आगामी 12 अगस्त 2026 को मासिक पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है। तहसील अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए पत्र में निम्नलिखित मुख्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया हैरू ’20 महीने से बंद पड़ी बिजली लाइन और मनमाना बिलरू नगर पंचायत मंगरेहता के वार्ड नंबर 2 (पयागपुर बस अड्डा क्षेत्र) में लगभग 20 महीने पहले 11,000 वोल्ट और स्ज् लाइन बिछाकर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आज तक इस लाइन को चालू नहीं किया गया, लेकिन उपभोक्ताओं से शहरी दर पर बिजली बिल वसूला जा रहा है। संगठन ने मांग की है कि लाइन तुरंत चालू की जाए और 12 अगस्त की पंचायत में विद्युत उप-खंड अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। ’ चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांगरू सोहरिया ग्राम पंचायत के मैनिहवा गांव में चक मार्ग (गाटा संख्या 37, 18, 34, 969 आदि) पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। राजस्व टीम द्वारा पैमाइश किए जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटवाया गया, जिससे ग्रामीणों को अपने खेतों तक पहुंचने में काफी दिक्कत आ रही है। ’ बैंक योजनाओं की पारदर्शितारू भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (ठवठ) पयागपुर शाखा के प्रतिनिधियों को 12 अगस्त की पंचायत में उपस्थित होकर किसानों व मजदूरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु निर्देशित करने की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि थानाध्यक्ष पयागपुर, स्थानीय सूचना विभाग तथा मीडिया को भी सुरक्षा एवं जानकारी हेतु प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *