ताजाबहराइचब्रेकिगं

13.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर/बहराइच। जनपद के थाना पयागपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक शुक्ला पुत्र विजय शुक्ला, निवासी बरगदही नेजा भार, थाना पयागपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध स्मैक को जब्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *