श्रावस्ती

17 सितंबर को मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस, यात्रियों के लिए होंगी विशेष सुविधाएं

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। एयरपोर्ट श्रावस्ती में निदेशक अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर 2026 को यात्री सेवा दिवस मनाए जाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।इस दौरान एयरपोर्ट श्रावस्ती के निदेशक अजय कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं एवं सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यात्री सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, स्थानीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।एमएस प्रबंधक कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि यात्री सेवा दिवस के दौरान पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विशेष सहायता की आवश्यकता वाले यात्रियों तथा बच्चों वाले परिवारों के लिए विशेष सहायता कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश द्वार से लेकर विमान में सवार होने तक अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर यात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यात्रियों से उनके यात्रा अनुभव एवं उपयोगी सुझाव लिए जाएंगे, ताकि एयरपोर्ट की सुविधाओं में और सुधार किया जा सके। बच्चों के लिए चित्रकला, रंग भरने, खेल एवं सरल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सहभागिता के आधार पर पुरस्कार या सामग्री भी प्रदान की जाएगी।इसके अलावा विमानन, हवाई अड्डे एवं सुरक्षित यात्रा से संबंधित प्रश्नोत्तरी तथा 60 सेकंड की चुनौती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डिजिटल प्रदर्शन पटलों पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं उड़ान योजना से संबंधित लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही नियमित अंतराल पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ का वादन किया जाएगा।यात्री सेवा दिवस का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी भागीदारी, स्वास्थ्य, मनोरंजन, स्थानीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण को यात्रा अनुभव से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *