ताजा

35 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 1697 मरीजों का उपचार

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित 35 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में कुल 1697 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें 755 पुरुष, 667 महिलाएं तथा 275 बच्चे शामिल रहे।मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही जांच, उपचार, दवा सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेलों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *