खेसरहाताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

नेपाल में हथियार सप्लाई की साजिश नाकाम, खेसरहा पुलिस ने दो अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को दबोचा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। खेसरहा पुलिस को अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना खेसरहा पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल ले जाकर अवैध हथियार बेचने की तैयारी कर रहे दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, सात कारतूस, एक धारदार बाकी, ₹28 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र और एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह की संयुक्त टीम 25 जुलाई की रात नासिरगंज-कुर्थिया मार्ग पर दनियापार गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो असलहा तस्कर स्कूटी से नेपाल की ओर अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 10.15 बजे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मनीष कुमार माझी (29) पुत्र स्व. पन्नालाल माझी तथा नीरज माझी (30) पुत्र लटई माझी, निवासी पौसरा उपरहार, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई।तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (32 बोर), पांच कारतूस (32 बोर), दो कारतूस (.315 बोर), एक तेजधार बाकी, अवैध हथियारों की बिक्री से प्राप्त ₹28 हजार नकद, वीवो व ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा स्कूटी (यूपी-42 बीक्यू-1281) बरामद हुई।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नेपाल में अवैध हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे। बरामदगी के आधार पर थाना खेसरहा में मुकदमा अपराध संख्या 102/2026 के तहत धारा 3/25 एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह, इंद्रेश यादव, जनार्दन प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमित यादव, कांस्टेबल सोनदेव, श्रीप्रकाश, चंदन सिंह तथा अभिनंदन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *