ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

अवैध यूरिया परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जिले में अनुदानित यूरिया के अवैध परिसंचरण और परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब एक बजे थाना मोहाना क्षेत्र के कूड़ा नदी स्थित मोहाना पुल के पास 12 बोरी भारतीय अनुदानित यूरिया ले जा रहे एक ई-रिक्शा को पकड़ा।पकड़े गए ई-रिक्शा चालक की पहचान सुकई (23) पुत्र धर्मराज, निवासी पतिला, पोस्ट ककरहवा, थाना मोहाना के रूप में हुई। वाहन की जांच के दौरान उसमें 12 बोरी अनुदानित यूरिया बरामद हुई। चालक से उर्वरक के संबंध में वैध दस्तावेज, प्राप्ति रसीद, पीओएस मशीन की पर्ची, ई-वे बिल अथवा बिल्टी मांगी गई, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद संयुक्त टीम ने बरामद 12 बोरी यूरिया और ई-रिक्शा को चालक सहित थाना मोहाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय के स्तर से आरोपी चालक सुकई के खिलाफ भारतीय अनुदानित यूरिया के अवैध परिसंचरण के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि), बर्डपुर, अपर जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सिद्धार्थनगर तथा थाना मोहाना के कांस्टेबल मनीष सिंह सहित पुलिस बल शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *