ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन में 35 महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत रविवार को शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा बहू-बेटी एवं जनचौपाल सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियमों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के इटवा भाट में आयोजित कार्यक्रम में 35 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो अधिनियम, महिला संबंधी अपराधों, साइबर ठगी तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 101 (अग्निशमन), 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों एवं यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी, शोभा भारती एवं रूबी दुबे सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *