ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज में नीट क्वालीफायर 15 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को साजिदा हॉस्पिटल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रफीउल्लाह खान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में नीट क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान डॉ. रफीउल्लाह खान ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से साजिदा हॉस्पिटल की ओर से लगातार नीट में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है और अब तक सैकड़ों मेधावियों का उत्साहवर्धन किया जा चुका है।सम्मानित विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए डॉ. रफीउल्लाह खान और साजिदा हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के अंत में डॉ. रफीउल्लाह खान ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की यह पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *