राध्या राजपूत ने शानदार प्रदर्शन से जीता किड्स मॉडल का ताज
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जिले की उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिद्धार्थनगर डांस क्लासेस द्वारा आयोजित श्राइज अप 2.0श् रविवार को रॉयल ग्रीन में भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मॉडलिंग प्रतियोगिता, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह से सजे इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा सभागार देर रात तक तालियों की गूंज से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आयोजन का नेतृत्व गोविन्द साहनी एवं ओमकेश्वर मल्ल ने किया, जबकि शयाली मौर्या ने इवेंट मैनेजर के रूप में पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वय किया। मंच संचालन मोटिवेशनल स्पीकर इमरान खान ने अपनी प्रभावशाली शैली से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक केंद्र मॉडलिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें जिले भर से आए प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया। कड़े मुकाबले के बाद हर्ष श्रीवास्तव ने श्मिस्टर सिद्धार्थनगर-2026श् का खिताब अपने नाम किया, जबकि आशी श्रीवास्तव ने श्मिस सिद्धार्थनगर-2026श् का ताज पहनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। किड्स जूनियर वर्ग में राध्या राजपूत विजेता घोषित की गईं। प्रतियोगिता के निर्णायक वर्ष 2018 के मिस्टर इंडिया विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय मॉडल कोच हर्षवर्धन सिंह (दिल्ली) रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मंच और मार्गदर्शन की है। कार्यक्रम में डॉ. सौरभ गुप्ता मुख्य अतिथि, शक्ति जायसवाल विशिष्ट अतिथि तथा जीवंत फाउंडेशन के संस्थापक पंकज सिद्धार्थ, नितेश पाण्डेय, अमित त्रिपाठी और संतोष श्रीवास्तव मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिलेश सहानी, जय प्रताप यादव, अभिषेक कन्नौजिया, एडवोकेट ज्योति सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा एवं रजनीश त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र तथा सहयोगियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। जीवंत फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों और विजेताओं को पौधे भेंट किए गए। आयोजकों ने कहा कि श्राइज अपश् केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को नई उड़ान देने का अभियान है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि सिद्धार्थनगर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी अलग पहचान बना सकें।
