ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

श्रावण मास शुरू होते ही श्रीराम जानकी मंदिर में सजा भोलेनाथ का दिव्य दरबार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के शिवालयों एवं मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य तेज हो गया है। इसी क्रम में स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंदिर सेवा समिति की ओर से भगवान भोलेनाथ का भव्य दरबार सजाया गया। श्रावण मास के पहले दिन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान शिव के दरबार को फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री से अलंकृत किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नंदू गौड़ ने बताया कि पूरे श्रावण मास में मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर दिलीप वर्मा, महेश कसौधन, वीरेंद्र गौड़, नंगा माली सहित मंदिर सेवा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *