ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

बदलते मौसम का असररू सीएचसी खेसरहा में मरीजों की बढ़ी भीड़, साढ़े तीन सौ से अधिक ओपीडी पर्चियां कटीं

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेसरहा में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दिनभर में 350 से अधिक ओपीडी पर्चियां बनाई गईं। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम, खांसी, गले में संक्रमण तथा पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहे। मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सक डॉ. शहनवाज ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से सलाह दी कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा न लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, संतुलित भोजन करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सीएचसी खेसरहा के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें और स्वयं दवा लेने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *