ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 कार्यालय में सुंदरकांड व रुद्राभिषेक, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान के तहत रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ एवं अखंड रामायण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अभियंता की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद सुंदरकांड एवं अखंड रामायण का पाठ किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शाम करीब 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा।मुख्य अभियंता ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, सी.पी.एन. सिंह, किशन लाल, दुर्गेश कुमार पटेल, प्रभात कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, विनय कुमार पांडेय सहित विभाग के कई अभियंता, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *