ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया के माध्यम से थाना जोगिया क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर ब्राह्मण समाज के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित सुधीर पांडेय ‘फरसा बाबा’ ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। जिला अध्यक्ष अपने साथ समाज के लोगों के साथ थाना जोगिया पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर आशीष पांडेय, पंडित अमरनाथ पांडेय, राजविंद पांडेय, अभिषेक मिश्रा, गंगा मिश्रा, दिलीप मणि त्रिपाठी, युवा नेता शनि उपाध्याय, नागेश्वर मिश्रा ‘गोलू’, युवा नेता पंडित रामस्वरूप पांडेय, आदर्श मिश्रा, निरंकार मिश्रा, विनय पांडेय, अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *