चोरी के सामान के साथ तीन धराये भेजे गए जेल
दैनिक सत्ता मंत्र
कपिलवस्तु। कोतवाली कपिलवस्तु के कम्पोजिट विद्यालय चकई जोत में हुई चोरी का खुलाशा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्त में लिया है। बीते शुक्रवार को चकई जोत स्कूल में चोरों द्वारा ताला तोड़ कर सामान की चोरी की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जल्द अनावरण का निर्देश दिया गया।जिसको लेकर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को रामनगर मटियारिया के राजेडीहा गांव के पास से सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें प्रेम शंकर,पुत्र चंद्र प्रकाश,बढ़या थाना सिद्धार्थनगर,रोहित चौधरी पुत्र शम्भू चकई जोत थाना कपिलवस्तु,रोहित उर्फ टक्कलू पुत्र कोठारी चकई जोत थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई। सामग्री में एक लैपटॉप, दो टैबलेट,एक ट्यूबलर बैटरी,एक इनवर्टर मशीन,दो माइक्रो स्कोप,11 अदद माइक्रो हेड फोन,1 प्रिंटर,2 वायरलेस बोर्ड,1 ऑप्टिक फाइबर सेट,1 मानीटर सीपीयू,4 अदद साउंड सिस्टम,1 अदद साइंस किट, चोरी में प्रयुक्त टैम्पू रिक्शा शामिल रहा। उक्त के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह, एसआई शदरुल अमीन,प्रद्युम्न यादव,राजकमल यादव,राहुल कुमार शर्मा शामिल रहे।
