ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुआ चेहल्लुम का ताजिया

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ न०पं० के नीबी दोहनी में चेहल्लुम के अवसर पर अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को याद किया। विदित हो बीते सोमवार को शाम करीब 7रू30 बजे ताजिया को रफीक चौक पर रखकर फातेहा खानी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इसके बाद रात 10 बजे ताजिया गश्त के लिए रफीक चौक से रवाना हुआ। रमजान गली के सामने मुख्य मार्ग पर अन्य ताजियों के साथ मिलन हुआ। इस दौरान मातमी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गश्त के उपरांत ताजिया पुनः रफीक चौक लाया गया, जहां पूरी रात मर्सिया और मातम का सिलसिला चलता रहा। इसी कड़ी में मंगलवार को दोपहर 3 बजे ताजिया पुनः रफीक चौक से रवाना हुआ। रमजान गली रोड पर अन्य ताजियों से मिलन के बाद जुलूस पुराने तहसील मार्ग से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नेता अल्ताफ हुसैन, एजाज अहमद, सहबे आलम, शहंशाह, समिउल्लाह, गुड्डू मुस्ताक अहमद, गैजू, इंसान अली, श्याम सुंदर चौधरी, सदर लेखपाल सुनील सिंह आदि मौजूद रहे, तो वही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *