ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस ने किया दिव्यांगजनों से संवाद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम लेदवा में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन कर दिव्यांगजनों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी गईं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। सीओ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने दिव्यांगजनों का हालचाल जाना। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पुलिस सहायता के लिए उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों एवं कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम के संपर्क नंबर की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *