ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

सांसद बृजलाल की संस्तुति पर ग्रा०पं० दहियाड़ में बनेगा सामुदायिक केंद्र

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत दहियाड़ में ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश बृजलाल (आईपीएस सेवानिवृत्त) की संस्तुति पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा निदेशक, समाज कल्याण, लखनऊ को सामुदायिक केंद्र के निर्माण के संबंध में आदेश जारी किया गया है। सांसद बृजलाल ने बताया कि ग्राम दहियाड़ में सामुदायिक केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को शादी-विवाह, सामाजिक एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकेगा और उन्हें काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अपनी सांसद निधि से ग्राम गुजरौलिया ग्रांट में करीब 40 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जा चुका है। इसी क्रम में अब ग्राम दहियाड़ में भी सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक जनसुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सामुदायिक केंद्र बनने से गांव के लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में विशेष सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *