लोक अदालत में प्रबल संभावना वाले वादों को ही करें शामिलदृजनपद न्यायाधीश
दैनिक सत्ता मंत्र
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार बुधवार को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय ने कहा कि लोक अदालत में वे ही वाद शामिल किये जाएं ,जिनमें समझौते की प्रबल संभावना हो। इसके लिए प्रत्येक न्यायिक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने न्यायालय में अधिक से अधिक लंबित व विचारणीय मामलों की सूची तैयार करें और उनमें से प्रकरणों का चयन करें उन्हे निस्तारित कराने पर जोर दे। चेक बाउंस पारिवारिक विवाद, एम0वी0एक्ट बैंक ऋण वसूली, विद्युत बिल विवाद श्रम संबधी मामले, एवं अन्य सिविल प्रकृति के प्रकरणों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।बैठक के अन्त में सभी न्यायिक अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने का आश्वासन दिया।नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार ने बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि वे पैरालीगल वालिन्टियर के माध्यम से जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय,कलेक्ट्रेट , बस स्ट्रैण्ड रेलवे स्टेशन अस्पताल, हाट, बाजार, तहसील मुख्यालय, बैंक आदि जगहो पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु लोक अदालत एवं उसमें नियत की जा सकने वाले वादों की अधिकाधिक जानकारी व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करें व जनसहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में मोहम्मद रफी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश,बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पास्को एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, त्रिभुवन नाथ, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एस.सी.एस.टी. एक्ट, कनिष्क कुमार सिंह अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-प्रथम, मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय, अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,अरुण कुमार-चतुर्थ सिविल जज सी.डी. शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वकील सिविल जज (सी.डि.)/एफ.टी.सी सुश्री प्रियदर्शिनी सिविल जज (जू.डि.), धर्म कुमार सिद्धार्थ न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, आदेश कुमार श्रीवास्तव अपर सिविल जज (जू.डि.), श्रेय कुमार वर्मा सिविल जज जू.डि./एफ.टी.सी.-प्रथम आदि उपस्थित रहे।
