ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

स्वच्छता मिशन की खुली पोल, सफाई व्यवस्था पर सवाल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी/सिद्धार्थ नगर। स्वच्छता मिशन के दावों की जमीनी हकीकत बांसी विकासखंड की ग्राम पंचायत आसिधवा में खुलकर सामने आई है। बारिश के मौसम में भी गांव में साफ-सफाई और मच्छररोधी दवा का छिड़काव न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी से बेफिक्र हैं। नालियों में गंदगी और कूड़े का अंबार लगा है। गांव की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ष्भगवान भरोसेष् चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई न होने से गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। साथ ही घास-झाड़ियों में सांप निकलने से सर्पदंश का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि बीमारियों पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *