ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गुरुवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल में जन चौपाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला संबंधी कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट और महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं को उपलब्ध सहायता एवं काउंसलिंग के संबंध में भी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याओं को मिशन शक्ति केंद्र में दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर जरूरत पड़ने पर सहायता ली जा सकती है। कार्यक्रम में नए कानूनों, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। जन चौपाल में 26 बालिकाओं ने सहभागिता की। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपनी समस्याओं को बिना संकोच पुलिस के समक्ष रखने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल शोभा भारती, अंबिका और उर्मिला देवी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *