ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन का प्रतीक था। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा पांडे, लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, अरविंद पांडे, अजय उपाध्याय, अनुराग श्रीवास्तव, रमेश मणि, मनोज लोधी, सोनू श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र पांडेय, अजय श्रीवास्तव, विक्की रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *