ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की घोषणा करने के साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डुमरियागंज ब्लाक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के निर्णय पर आभार जताते हुए पूर्व विधायक को भी सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित कर उन्हें योजना का लाभ मिलने पर बधाई दी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के हितों को सशक्त करने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश जनकल्याण, सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। पूर्ति निरीक्षक डुमरियागंज मुकेश प्रसाद, भनवापुर दीप चंद्र एवं मिठवल अर्चना सिंह ने बताया कि शासन ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। वहीं, ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। इस दौरान बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, दशरथ चौधरी, नितिन त्रिपाठी, अंकित श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, उमाशंकर गौड़, राजू अग्रहरि, विजय अग्रहरि, संदीप मिश्रा, दद्दन वर्मा, अनिल कुमार पाण्डेय, नंदलाल, हनुमंत, वीरेंद्र, द्वारिका मिश्रा, अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *