प्रदीप कुमार सिंह को लोटन थाने की कमान, हरिओम कुशवाहा बने इटवा थानाध्यक्ष
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रदीप कुमार सिंह को लोटन थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि हरिओम कुशवाहा को इटवा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों अधिकारियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है। अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं प्राथमिकता के साथ करने की बात कही। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों थानाध्यक्षों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।
