ताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

बांसी में फायर स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी । बांसी में लंबित फायर स्टेशन का निर्माण जल्द पूरा कराने और क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक जय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि बांसी को औद्योगिक क्षेत्र का दर्जा मिलने से क्षेत्र में उद्योगों का विकास होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, फायर स्टेशन के निर्माण से आग जैसी आपात स्थितियों में लोगों को समय पर राहत मिल सकेगी। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मंगल प्रसाद चौरसिया, सरदार स्वर्ण सिंह, राजेश गुप्ता, जीवन अग्रहरि, संजय रावत, महेश राज वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *