खेसरहाताजाब्रेकिगंसिद्धार्थनगर

पीडीए कार्यक्रम में बोले लालजी यादव, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। बांसी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड खेसरहा अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचमोहनी में रविवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी यादव ने संबोधित किया। उन्होंने पीडीए के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।लालजी यादव ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान तुफैल अहमद, सद्दाम सहित समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांवों में च्क्। के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक एकजुटता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *