मुख्य आरक्षी के खाते से 5.49 लाख रुपये उड़ाए
दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। चिकित्सक का मोबाइल नंबर गूगल पर खोजना पुलिस लाइन की यातायात शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी प्रमुद्द्मन शर्मा को महंगा पड़ गया। गलत नंबर पर फोन करने के बाद दूसरी ओर से बुकिंग के नाम पर ओटीपी मांगा गया। ओटीपी बताते ही खाते से कई बार में 5,49,628 रुपये निकल गए।संदेश मिलने पर ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार 2.10 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। शेष रकम वापस कराने का प्रयास जारी है।
