हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी का आयोजन
दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार देर शाम राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. सुशील श्रीवास्तव सागर के आवास काव्य कुंज पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी ‘दीपक’ ने की और संचालन डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने किया।काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवि डॉ. दिनेश त्रिपाठी, ब्रह्मदेव शास्त्री और कृष्ण कुमार मिश्र सहित सभी रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर दीप नारायण पांडेय, बालजी श्रीवास्तव, सचिन, सुवर्णना श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पांडेय, सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
