सिद्धार्थनगर

वाइब्रेंट गांव में एएस।पी ने लगायी जन-जागरूकता चौपाल

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर।बुधवार देर रात्रि ग्रामवासियों,छात्रों से संवाद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने रक्सेल गांव में लोगों से संवाद करते हुए,ग्रामवासियों छात्रों को भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन ,आदि सम्बन्धित सेवाओं से अवगत कराया गया तथा उपस्थित बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारें में जानकारी दी गयी व नशे आदि के सेवन ना करने एंव जागरुक रहने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।कार्यक्रम में आपरेशन त्रिनेत्र प्रभारी गौरव सिंह ,कोतवाली प्रभारी विनय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *