सिद्धार्थनगर

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जलाया गया आशीर्वाद का दीया, पूर्व विधायक के नेतृत्व में जुटे भारी संख्या में लोग

Spread the love


दैनिेक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियानकृजन सेवा ही प्रभु सेवा के तहत बुधवार को बजरंगी चौक स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका व राप्ती नदी तट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आशीर्वाद का दीया अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रति जनता की ओर से आभार व्यक्त करना है। अभियान का भाव जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करोड़ों परिवार इस अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। किसान, महिलाएं, युवा, गरीब, श्रमिक, छोटे व्यापारी, कारीगर, मछुआरे, जनजातीय परिवार, दिव्यांगजन और अन्य लाभार्थी अपने घरों पर दीया जलाकर आभार जता रहे हैं।इस दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी अभियान में सहभागिता की।कार्यक्रम में चेयरमैन धर्मराज वर्मा, एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा, सचिव अंकित त्रिपाठी, विनीत सिंह, अमित तिवारी, सहित अमरेंद्र त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, नितिन त्रिपाठी, अशोक अग्रहरि, पं. राकेश शास्त्री दिलीप पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, रोहित सोनी, बब्लू मिश्रा, राजन अग्रहरि, तुलसीराम, राजकुमार अग्रहरि, संतोष सैनी, रोहित सोनी, दरोगा दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *