बांसी में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, सपा नेता कमाल अहमद खान ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी (सिद्धार्थनगर)।बांसी विधानसभा क्षेत्र और तहसील अंतर्गत लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान ने विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया है कि बांसी विधानसभा व तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सब-स्टेशनोंकृबांसी, खेसरहा, खेरटिया, पथरा, बांसी ग्रामीण, महरवाजोत आदि केंद्रों और उपकेंद्रों से अधिकांशतः रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है।सपा नेता ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगर क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन के माध्यम से जनहित की समस्याओं को देखते हुए शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने, रात में हो रही अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने और सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। इस दौरान रियाज खांन, अजिजुल्लाह, नसीम, तुफैल, मजहर अली, अयान, मुस्ताक, मोहम्मद मोजीब, सिद्धार्थ प्रजापति, सम्भू यादव, राजू विश्वकर्मा, गफ्फार, सौरभ मिश्र, गोपाल पाठक, इंसाफ अली, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
