सिद्धार्थनगर

कपिया ग्रांट के चौपाल में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान करने के उद्देश्य से शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कपिया ग्रांट के पंचायत भवन में चौपाल आयोजित की गई। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव राम सिंह ने की। चौपाल में ग्रामीणों को पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय समेत ब्लॉक स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने ग्रामीणों को बैंकिंग और बीमा सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मशरूम की खेती के अलावा अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार और मसाला पाउडर बनाने जैसे गृह उद्योगों के बारे में भी बताया। ग्रामीणों को इन गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसरों की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल, रोजगार सेवक दिनेश कुमार, पंचायत सहायक शत्रुघ्न सहित ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *