सिद्धार्थनगर

तहसील परिसर में कोर्ट के सामने हंगामा, एसडीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी, सिद्धार्थनगर। तहसील बांसी में मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी बांसी को शिकायती पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपितों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी दूधनाथ पुत्र पलटन 18 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपनी पुत्री किरण पत्नी दिलीप कुमार के साथ तहसील बांसी स्थित नायब तहसीलदार न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के कुछ लोगों ने उपजिलाधिकारी बांसी के चौंबर के सामने दूधनाथ को मां-बहन की गाली देते हुए लात-मुक्कों और जूते से मारना शुरू कर दिया।शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी पुत्री किरण बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके अलावा पुत्री के साथ छेड़खानी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में पिता-पुत्री दोनों को चोटें आने की बात शिकायती पत्र में कही गई है।दूधनाथ ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर उपजिलाधिकारी विश्व मित्र सिंह ने कहा कि कोर्ट के सामने तहसील परिसर में हंगामा करना गंभीर मामला है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *