सिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया समाधान

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र में 18 सितम्बर 2026 को पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक विवाद की सूचना पुलिस को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया।थाना स्थानीय की मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए आपसी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया। टीम ने पति को पत्नी के साथ किसी प्रकार का विवाद न करने तथा आपसी सामंजस्य बनाए रखने की हिदायत दी।पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पति-पत्नी ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया और राजी-खुशी एक साथ अपने घर चले गए। आवेदिका ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।मिशन शक्ति टीम में महिला मुख्य आरक्षी शिल्पा शर्मा, महिला आरक्षी अनीशा सरोज एवं महिला आरक्षी स्नेहा मिश्रा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *