सिद्धार्थनगर

बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

दैनिक बृद्ध का संदेश
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर भदांव गांव के पास शनिवार रात पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की रविवार देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार धनोहरी गांव निवासी शिव बालक (25) पुत्र राजकुमार शनिवार रात बाइक से बिस्कोहर से इटवा की ओर जा रहा था। भदांव गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। रविवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। त्रिलोकपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पिकअप और चालक की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *