सिद्धार्थनगर

गणपति महोत्सव से आपसी प्रेम और भाईचारे को मिलता है बढ़ावा रू राजीव नयन

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। गणेश उत्सव के अवसर पर नगर में जगह-जगह सजे गणेश पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धार्थनगर विभाग प्रचारक राजीव नयन ने नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राजीव नयन ने पंडालों में की गई सजावट, आकर्षक झांकियों और रोशनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गणपति महोत्सव समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। भगवान गणेश सभी के विघ्न दूर कर जीवन में बुद्धि और विवेक का प्रकाश फैलाएं, यही कामना है। उन्होंने लोगों से पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने और पर्यावरण अनुकूल आयोजन को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान पंडाल समितियों के सदस्यों और आयोजकों ने विभाग प्रचारक का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। इस मौके पर खंड नगर प्रचारक शिवाकांत, कार्यवाह पंकज श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह अखिलेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, रमेश कसौधन, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, श्याम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, संभव रौनियार, रविकांत अग्रहरि, अनिल तिवारी, अभिषेक चौधरी, मुकेश श्रीवास्तव समेत संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *