राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने बरेली पहुंची सिद्धार्थनगर की टीम

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सिद्धार्थनगर की टीम बुधवार को बरेली पहुंच गई। प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक स्वर्गीय डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में आयोजित की जा रही है। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हसुड़ी औसानपुर, विकास खंड भनवापुर के सहायक अध्यापक एवं टीम कोच मुकेश कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ी श्लोक, मोहम्मद बिलाल और गुरु प्रसाद प्रजापति प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय बेसिक, जनपदीय एवं मंडलीय स्तर पर हुए ट्रायल के आधार पर किया गया है। जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बरेली पहुंच चुकी है। खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी समेत विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रविंद्र सिंह गुर्जर, राजकुमार यादव, अनिल कुमार यादव, अवधेश कुमार भारती, अजय बरनवाल, सुनील कुमार, मुस्तन शेरुल्लाह समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
