सिद्धार्थनगर

शिवपति कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, सत्य नंदिनी द्वितीय

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगरशिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने भाषण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और बेहतर भारत की अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की अनुष्का दीक्षित ने प्रथम, सत्य नंदिनी ने द्वितीय और शहजाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.के. सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, रानी लक्ष्मीबाई इकाई ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सत्यनारायण दास, राजू प्रजापति और जयराम शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. जय नारायण त्रिपाठी, रमेश समेत छात्र-छात्राओं में सचिन, मुस्कान पांडे, मनीष आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के साथ सकारात्मक सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *