खेसरहा

विकास इंटर कॉलेज खेसरहा में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। विकास इंटर कॉलेज खेसरहा सिद्धार्थनगर में 24 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान एवं विकसित भारत अभियान 2047 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषा प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई।कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अर्चना सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय 30 एम0वी0 विद्यालय भटेशिया सिद्धार्थनगर रहीं। आयोजक संस्था के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन श्री रविंद्र कुमार सिंह एवं श्री संतोष कुमार दुबे ने किया। भाषण प्रतियोगिता में विकास इंटर कॉलेज खेसरहा की छात्रा अंशिका पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बनकटा की नान्सी पाण्डेय द्वितीय तथा राजकीय 30 एम0वी0 विद्यालय भटेशिया की करुण तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहन की सजना गौड़ ने प्रथम, राजकीय 30 एम0वी0 विद्यालय भटेशिया की मीना ने द्वितीय तथा विकास इंटर कॉलेज खेसरहा की अनन्या शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विकास इंटर कॉलेज खेसरहा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहन की टीम द्वितीय तथा सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बनकटा की टीम तृतीय स्थान पर रही।प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *