सिद्धार्थनगर

चिल्हिया पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना चिल्हिया पुलिस ने ग्राम पल्टा देवी में बहू-बेटी सम्मेलन, जनचौपाल एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के संबंध में जानकारी दी गई। दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट समेत महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं को कानूनी सहायता और काउंसलिंग की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए बताया कि वे वहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। साथ ही 1090, 181, 1076, 112, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के स्टीकर चस्पा किए गए। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में हुआ। मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल खुशी और नीलू मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *