खेसरहा

त्योहार से पहले खेसरहा पुलिस अलर्ट, धर्मगुरुओं-डीजे संचालकों संग हुई पीस कमेटी बैठक

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। आगामी त्योहारों को लेकर खेसरहा पुलिस ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों, पत्रकारों और ग्राम प्रहरियों ने हिस्सा लिया।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शासन और उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने सभी से त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि न की जाए, जिससे क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।डीजे संचालकों को निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने और ध्वनि की तीव्रता तथा समय-सीमा को लेकर जारी निर्देशों का ध्यान रखने की बात कही गई। वहीं धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक करें।ग्राम प्रहरियों को भी त्योहार के दौरान अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और सभी लोगों के सहयोग से ही शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सकता है।बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस को शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *