खेसरहा

गांव की चौपाल में मिशन शक्ति का संदेश, महिलाओं-बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत रविवार को थाना शिवनगर डिड़ई की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम दानोंकुइयां में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया। इस दौरान अभियान से संबंधित पोस्टर भी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए।कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की।एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने दो मनचलों को रोककर माफी नामा भरवाया और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी। पुलिस ने महिला सुरक्षा के साथ साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए।टीम ने 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा की जानकारी दी।कार्यक्रम थाना प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक संजय राय और महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *