भारत-नेपाल सीमा पर शौर्य जागरण यात्रा का बगहवा में भव्य स्वागतभारत-नेपाल सीमा पर शौर्य जागरण यात्रा का बगहवा में भव्य स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
कर्सर———-सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान
खुनुवा/शोहरतगढ़।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्र सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा रविवार को कुशीनगर से चलकर महली होते हुए बगहवा चौराहे पहुंची, जहाँ हिन्द हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लिनिक की ओर से यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए राष्ट्र सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने किया। यात्रा प्रमुख अजय प्रताप राव, जिला यात्रा प्रमुख अनीश सिंह, विभाग मंत्री सुदर्शन तथा बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। बगहवा चौराहे पर पहुंचने के बाद स्वागत कार्यक्रम सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को संबोधित करते हुए सचमुच त्रिपाठी ने कहा कि शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और हिंदू समाज को संगठित करना है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले सनातन समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना चाहिए। समाज को बांटने वाली गतिविधियों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र रक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं और आमजन में देशभक्ति तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
